गलतियाँ (Errors) इंसान और मशीन दोनों से होती हैं। लेकिन एक अच्छा प्रोग्रामर वो है जिसका कोड एरर आने पर क्रैश ना हो, बल्कि ग्रेसफुली हैंडल हो जाए। `try`, `catch`, `finally` ब्लॉक्स इसके बेसिक टूल्स हैं। पर असली इंडस्ट्री लॉजिक तब लगता है जब आप अपनी खुद की 'Custom Exceptions' बनाते हैं - जैसे `InvalidAgeException` अगर कोई -5 साल उम्र डाले।
यह सिर्फ़ एक बेसिक लॉजिक है जिसे हम आगे के पार्ट्स में गहराई से कोड के साथ एक्स्प्लोर करेंगे। कोडिंग का असली नियम यही है कि सिंटैक्स तो आप चैटबॉट से भी पूछ सकते हैं, लेकिन लॉजिक आपका अपना होना चाहिए।