हमें डेटा को जमा करना है, लेकिन कौनसा टूल सही है? ArrayList या LinkedList? अगर आपको सिर्फ डेटा पढ़ना है और जल्दी खोजना है, तो ArrayList बेहतरीन है क्योंकि ये अंडरहुड एरेज़ यूज़ करता है (O(1) access time)। लेकिन अगर आपको बार-बार डेटा बीच में जोड़ना या हटाना है, तो LinkedList का इस्तेमाल करें क्योंकि मेमोरी शिफ्टिंग नहीं करनी पड़ती। सही डेटा स्ट्रक्चर चुनने से सॉफ्टवेयर की स्पीड दोगुनी हो जाती है।
यह सिर्फ़ एक बेसिक लॉजिक है जिसे हम आगे के पार्ट्स में गहराई से कोड के साथ एक्स्प्लोर करेंगे। कोडिंग का असली नियम यही है कि सिंटैक्स तो आप चैटबॉट से भी पूछ सकते हैं, लेकिन लॉजिक आपका अपना होना चाहिए।