फुल-स्टैक डेवलपमेंट की दुनिया पर आज Javascript का राज है। MERN स्टैक का मतलब है: Frontend के लिए React.js का यूज़ करना, Backend सर्वर के लिए Node.js और Express.js, और डेटाबेस के लिए MongoDB (जो JSON जैसा डेटा सेव करता है)। इस पूरे स्टैक की सबसे बड़ी खूबी यह है कि आपको पूरे एप्लीकेशन के लिए सिर्फ एक ही प्रोग्रामिंग भाषा - Javascript - आनी चाहिए।
यह सिर्फ़ एक बेसिक लॉजिक है जिसे हम आगे के पार्ट्स में गहराई से कोड के साथ एक्स्प्लोर करेंगे। कोडिंग का असली नियम यही है कि सिंटैक्स तो आप चैटबॉट से भी पूछ सकते हैं, लेकिन लॉजिक आपका अपना होना चाहिए।