Home Courses Notes Blog About Contact
Python Programming

कंट्रोल फ्लो: If-Else और Loops से लॉजिक बनाना (Part 2)

Author By Chandu Bopche Nov 22, 2023 8 min read

पिछले ब्लॉग में हमने वेरिएबल्स के बारे में जाना। लेकिन कोई भी एप्लीकेशन सिर्फ डेटा स्टोर करने से नहीं बनती। आपको उस डेटा के आधार पर फैसले लेने पड़ते हैं (Decision Making) और कुछ कामों को बार-बार दोहराना पड़ता है (Iteration)। इसे ही Control Flow कहते हैं।

If-Else: प्रोग्राम को डिसिजन लेना सिखाएं

लॉजिक का पहला नियम है - "अगर ऐसा हो, तो ये करो, वरना वो करो"। इसके लिए हम if, elif (else if), और else का इस्तेमाल करते हैं।

marks = 85

if marks >= 90:
    print("Grade: A+")
elif marks >= 80:
    print("Grade: A")
else:
    print("Grade: B")

लॉजिक इम्प्रूवमेंट टिप: हमेशा जटिल (complex) कंडीशन को पहले रखें और आसान कंडीशन को नीचे। वर्ना कोड अजीब तरीके से बिहेव कर सकता है।

Loops (लूप्स): एक ही काम को बार-बार करना

अगर आपसे कोई कहे कि 1 से लेकर 1000 तक की गिनती प्रिंट करो, तो क्या आप 1000 बार `print()` लिखेंगे? नहीं। यहीं काम आते हैं Loops। पायथन में मुख्य रूप से for और while लूप्स होते हैं।

For Loop का शानदार तरीका

पायथन का For Loop दूसरी भाषाओं (जैसे C/C++) से थोड़ा अलग और ज़्यादा पावरफुल है, क्योंकि यह सीधे कलेक्शन (लिस्ट, स्ट्रिंग) पर काम करता है।

# 1 से 5 तक नंबर प्रिंट करना
for i in range(1, 6):
    print("Value:", i)

पैटर्न प्रिंटिंग: लॉजिक को तेज़ करने की एक्सरसाइज

इंटरव्यू में अक्सर पैटर्न प्रिंटिंग पूछी जाती है। ये कोड की समझ (nested loops) को टेस्ट करता है।

# Star Pattern Logic
for i in range(1, 6):
    for j in range(i):
        print("*", end="")
    print() # नई लाइन के लिए

उपर्युक्त कोड एक त्रिकोण (Triangle) बनाएगा। जब आप आउटर लूप (outer loop) और इनर लूप (inner loop) के फ्लो को दिमाग में रन (Dry Run) करते हैं, तब आपका लॉजिक असली मायने में मजबूत होता है।